बहेड़ी। बिजली निगम के ट्रांसफार्मर से तेल चुराने वाले गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस की पूछताछ में उसने कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। जेई ग्रामीण आबिद हुसैन ने 24 अप्रैल को उनई खालसा गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों द्वारा तेल चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने शीशगढ़ निवासी तौफीक अहमद उर्फ टफी को टांडामीन नगर से शहीद स्मारक स्थल को जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद उसने पुराने अस्पताल की बिल्डिंग के पास झाड़ियों में से 40 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल एक प्लास्टिक की केन में बरामद कराया। आरोपी के खिलाफ आठ मुकदमे शेरगढ़ व शीशगढ़ थाने में दर्ज हैं। इसके अलावा तेल चोरी व अन्य मामलों में उधम सिंह नगर में वह कई बार जेल भी जा चुका है। संवाद