फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर को डेंगू हुआ... फ्लाईओवर वेंटिलेटर पर

Wed, 01 Nov 2017 02:19 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
पऊफ्लाइऱ्ईअाआेओवर
विज्ञापन

विज्ञापन
दिवाली और हाल में बीते त्योहारों के दौरान शहामतगंज और आईवीआरआई फ्लाईओवर का काम ऐसा पटरी से उतरा कि गति पकड़ने को तैयार नहीं है। पता चला है कि दोनों प्रोजेक्ट की मॉनीटरिंग कर रहे अफसर को डेंगू हो गया है। उसी के बाद से दोनों फ्लाईओवर वेंटिलेटर पर है। अफसर तो वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल की फोन कॉल रिसीव करने की स्थिति में भी नहीं है। यदि बीमारी लंबी चली और बाकी टीम ने गति लौटाने में इसी तरह की ढिलाई बरती तो शहरवासियों को इस साल निराश होना पड़ सकता है। हालांकि मंत्री ने कमिश्नर और डीएम से बात कर दोनों प्रोजेक्ट को जल्द गति दिलाने के साथ इसी साल शहरवासियों को इन पर फर्राटा भरवाने का दावा भी किया है।
नई सरकार बनते ही वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने रुका बजट दिलाने के साथ ही वादा किया था कि शहर में बन रहे शहामतगंज और आईवीआरआई फ्लाईओवर इसी वर्ष दिसंबर तक शुरू हो जाएंगे। हालांकि दोनों प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य मार्च, 2018 तय है। मौके पर निर्माण कार्य में अचानक आई सुस्ती से लगता है कि प्रोजेक्ट तय समय सीमा में पूरेे होनेे मुश्किल हैं। इन दोनों फ्लाईओवर के प्रोजेक्ट लंबित होने से शहरवासी हर दिन जाम में फंस रहे हैं। शहर में इधर से उधर आना-जाना मुश्किल हो रहा है। आईवीआरआई प्रोजेक्ट के लिए खोदी गई सड़क से हर दिन कोई न कोई चुटैल हो रहा है।  
विज्ञापन

 
वित्त मंत्री ने जताई नाराजगी
शहामतगंज और आईवीआरआई फ्लाईओवर प्रोजेक्ट के निर्माण की गति धीमी होने पर वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने तीखी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कुछ माह पहले ही सरकार ने बजट संबंधी सभी अवरोध दूर कर दिए हैं। रिवाइज बजट एक आंतरिक प्रक्रिया है, जो समय से निस्तारित होगी। अग्रवाल ने कमिश्नर और डीएम से कहा है कि दोनों प्रोजेक्ट में स्थानीय स्तर पर आ रहीं समस्याएं दूर कराएं। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग प्रमुख अभियंता बीके सिंह से कहा है कि दिसंबर, 2017 से पहले ही दोनों पुलों पर यातायात शुरू होना चाहिए। 
विज्ञापन


लाल फाटक ओवरब्रिज भी फंसा
लाल फाटक ओवरब्रिज की फाइल सेना मुख्यालय से क्लीयर नहीं हुई है। इससे सेतु निगम ने अभी सिर्फ पेड़ों की कटाई और सफाई करना ही शुरू किया है। निगम अफसरों ने पिछले माह ही मौके पर सभी उपकरण पहुंचा दिए थे, क्योंकि दशहरा पर निर्माण की शुरूआत होनी थी। प्रदेश सरकार ने कैंट क्षेत्र में भूमि मांगी है। यह प्रोजेक्ट फोरलेन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें