फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे दिन गिरी प्रवेशार्थियों की संख्या, बीए में 284 दाखिले

Sun, 21 Jun 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में शनिवार को प्रवेश के लिए काउंसलिंग कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या पहले दिन की तुलना में काफी कम रही। कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार, बीए में सर्वाधिक 284 और बीकॉम में 183 प्रवेश हुए हैं। प्रवेश संबंधी समस्याओं और छात्रनेताओं की सक्रियता से छात्रों को परेशानी हुई।
विज्ञापन




कॉलेज द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन बीकॉम में 55, बीए में 96, बीएससी बायो में 34 और बीएससी गणित में 38 छात्रों ने फीस जमा की। बीएससी बायो में दो दिनों में कुल 44 प्रवेश हुए, जो सबसे कम हैं। अब तक बीए में 284 और बीकॉम में 183 प्रवेशार्थी फीस जमा कर चुके हैं। प्रवेश संबंधी समस्याओं को लेकर छात्र और अभिभावक रोजाना भटकते नजर आते हैं। उन्हें सही विभाग या जिम्मेदार व्यक्ति का पता नहीं चल पाता। संगोष्ठी कक्ष, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, बीएड और विधि जैसे विभागों में केवल सीट लॉक चल रही है। काउंसलिंग में बैठे शिक्षकों के पास कई प्रश्नों के जवाब नहीं होते।



प्रवेश संबंधी समस्याओं को लेकर प्रवेशार्थी और उनके अभिभावक रोजाना भटकते रहते हैं। उन्हें जिम्मेदार प्रवेश बोर्ड के सदस्यों का पता नहीं चल पाता है। काउंसलिंग में बैठे शिक्षकों के पास कई सवालों के जवाब नहीं होते। ऐसे में प्रवेशार्थी केवल प्रवेश नियंत्रक को ही ढूंढते हैं। प्रवेश नियंत्रक प्रोफेसर एके सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए 30 सदस्यीय समिति है, जिसकी जानकारी गोपनीय रखी गई है और केवल विभागीय लोगों के पास रहेगी।
विज्ञापन




छात्रनेताओं की सक्रियता पर कार्रवाई की चेतावनी

दूसरे दिन भी नए विद्यार्थियों को जल्दी काम कराने का लालच देते हुए छात्रनेता सक्रिय नजर आए। इन छात्रनेताओं का पूर्व में प्रवेश बोर्ड में रहे शिक्षकों के साथ विवाद भी हुआ था। काउंसलिंग में बैठे शिक्षकों को यह जानकारी नहीं है कि छात्रनेता तीन-तीन फॉर्म लेकर उनके पास पहुंच रहे हैं। शनिवार को वाणिज्य विभाग में एक छात्रनेता नीली शर्ट पहने कई चक्कर लगाता दिखा, जो कथित तौर पर अब महाविद्यालय का छात्र नहीं है। चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर इंदीवर सिंह ने कहा कि विवादित गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें