फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नई व्यवस्था से रुकेगी रेल टिकटों की कालाबाजारी, तत्काल बुकिंग में आएगी पारदर्शिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रेनों में टिकट बुकिंग के लिए एक जुलाई से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि इससे तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता आएगी। टिकटों की कालाबाजारी रुकेगी। इसका सीधा फायदा वास्तविक और जरूरतमंद यात्रियों को होगा।
विज्ञापन

नई व्यवस्था में एसी और नॉन एसी श्रेणियों में तत्काल टिकट बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट तक अधिकृत एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। दरअसल, टिकट बुकिंग में पहले 30 मिनट में ही खेल होता है। आम यात्री जब तक टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को पूरा करता है तब तक एजेंट तत्काल कोटे में 70 फीसदी से ज्यादा टिकट बुक कर देते हैं और यह टिकट ज्यादा कीमतों पर बेच देते हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था एक जुलाई से लागू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें