फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कातिल ही मुहाफिज है, कातिल ही सिपाही.. भाजपा पर जमकर बरसे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में कहीं ऐसी तमसील नहीं मिलती, कातिल ही मुहाफिज है, कातिल ही सिपाही है। महसूस ये होता है ये दौरे तबाही है, शीशे की अदालत है पत्थर की गवाही है.. शेर से पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार, चुनाव आयोग, कानून व्यवस्था पर हमला बोला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सपा कार्यालय पहुंचे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा शासित राज्यों के अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर दूसरे राज्यों में ऑब्जर्वर बनाया, ताकि चुनाव में बेईमानी हो सके। जिन राज्यों में चुनाव हुए वहां की जिस विधानसभा के बूथ पर 95 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े वहां फिर से मतदान न कराने पर सवाल उठाए। कहा, चुनाव आयोग भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है। चुनाव परिणामों से ऐसा लगता है कि वहां चुनाव नहीं, बल्कि लोकतंत्र का मजाक हुआ। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा।
उज्ज्वला योजना पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय सरकार जनता को राहत का दिखावा करती है, पर बाद में महंगाई मिलती है। कहा कि खाद की बोरियों का वजन कम पर कीमत बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्द बढ़त का दावा किया। हाथरस, सीतापुर, मेरठ की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में दलित और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। सवाल उठाया कि क्या यही भाजपा का रामराज्य है।
विज्ञापन


महिलाओं को 40 हजार आर्थिक मदद, 300 यूनिट मुफ्त बिजली
नसीमुद्दीन आंखों के नीचे टांके दिखाते हुए बोले- डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है, पर जनता को जालिम हुकूमत से राहत दिलाने को अब तक 50 जिलों का दौरा कर चुके हैं। दावा किया कि 2027 में सपा सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये आर्थिक मदद और 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। यहां जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन समेत पंडित दीपक शर्मा, अशोक यादव, बृजेश श्रीवास्तव व अन्य लोग मौजूद रहे।

फूलमाला से स्वागत, नेताओं से मिले, पीडीए पंचायत में पहुंचे
प्रेसवार्ता से पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अनीस बेग के आवास पर स्वागत समारोह हुआ। स्मृति चिन्ह भेंट करने के बाद नेताओं ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के राजनीतिक जीवन, जनसेवा सराहते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की। फिर बहेड़ी विधायक अताउर रहमान, इंजीनियर अनीस अहमद, पूर्व विधायक सुल्तान बेग से मुलाकात की। सेंथल में पीडीए पंचायत में भी शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें