फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम दस एकड़ जमीन पर विकसित करेगा बायोडायवर्सिटी पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम दस एकड़ जमीन पर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के निकट एक बायो डायवर्सिटी पार्क विकसित करेगा। इसमें दस करोड़ से अधिक खर्च होगा। सिटी स्टेशन के सामने सीसी रोड का निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग को 5.25 करोड़ रुपये जारी करेगा। साथ ही दस चौराहों को सुरक्षित यातायात के लिए री-डिजाइन किया जाएगा। जल्दी ही डीपीआर तैयार कराई जाएगी। यह फैसला मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छ वायु कार्यक्रम की कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में महापौर उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने स्वच्छ वायु कार्यक्रम की उपलब्धियां गिनाईं। बताया कि अब तक के प्रयासों से बरेली देश के 20 स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल हुआ। अब इसे टॉप टेन की ओर लेकर जाना है। डीएम ने कहा कि वायु गुणवत्ता सुधार के लिए ही चौराहों पर वाहनों का आवागमन सुचारू किया जाना है। श्यामगंज, बीसलपुर चौराहा, डेलापीर-सौ फुटा तिराहा, चौपला, चौकी चौराहा, नावल्टी चौराहा, बरेली कॉलेज चौराहा, मिनी बाईपास तिराहा, ईट पजाया चौराहा, सेटेलाइट में यातायात प्रबंधन के लिए री-डिजाइनिंग होगी। ताकि सुरक्षित और सुचारू तरीके से यातायात का संचालन हो। पौधरोपण, कलर कोडिंग, इंटरलॉकिंग और डस्ट कंट्रोल के अन्य कार्य कराए जाएंगे। प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी, पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खां, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भगत सिंह व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
पिंक टॉयलेट बनेंगे, शहर में हरियाली बढ़ाएंगे
वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सड़कों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। साइट पटरी पर इंटरलॉकिंग होगी। सीसी रोड व नालियों का निर्माण होगा। झुमका तिराहा, रामपुर रोड, इज्जतनगर स्टेशन रोड, सौ फुटा रोड र हरियाली बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। आधुनिक पिंक टॉयलेट्स के निर्माण कराए जाएंगे। सभी विभागों को साथ लेकर सुंदरीकरण के साथ नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें