फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम ने शुरू कराई टूटी सड़क की मरम्मत

Mon, 19 Oct 2026 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वार्ड संख्या 62 चक महमूद में टूटी सड़क को लेकर अमर उजाला की तरफ से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर नगर निगम के अधिकारियों ने उसकी मरम्मत शुरू कराई है। अब सड़क पर रोड़े डालकर उसे पिच कराया जा रहा है।
विज्ञापन

चक महमूद वार्ड में खैराती बाग कब्रिस्तान में दो साल से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम की तरफ से इस मार्ग का टेंडर होने के बाद भी काम नहीं कराया जा रहा था। अमर उजाला ने पांच अक्तूबर के अंक में सड़कें बदहाल, महीनों से साफ नहीं हुईं नालियां शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर निगम ने सड़क की मरम्मत शुरू कराई। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि टूटी सड़क की मरम्मत शुरू करा दी गई है। जल्द काम पूरा कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें