फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक चलेगा आंदोलन

Wed, 03 Aug 2016 01:19 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
हाोमगाडऱ्र्ड
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खिलाफ होमगार्डों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। चौकी चौराहा के पास दामोदर पार्क में आयोजित धरने में होमगार्ड नेताओं ने अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का दावा किया।
विज्ञापन

पिछले कई साल से होमगार्ड पुलिस कर्मियों के समान वेतन और सुविधाएं देने की मांग सरकार से कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय द्वारा आदेश जारी किया जा चुका है। मगर प्रदेश सरकार इसका अनुपालन नहीं कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि अब होमगार्ड अपना हक लेकर रहेंगे। इसके लिए चाहे जितना लंबा आंदोलन करना पड़े। वक्ताओं ने आंदोलन के मुद्दे पर होमगार्डों से एकजुट रहने का आह्वान किया। धरने जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपाध्यक्ष सुमित्रा पाठक, महामंत्री किशनपाल और जिला सचिव जगदीश पुरी आदि ने अपने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें