फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वार्ड बॉय से दो लाख ज्यादा वसूल चुका था सूदखोर चूचू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में लटककर जान देने वाले वार्ड बॉय प्रदीप शर्मा के सुसाइड नोट के आधार पर बेटी मानसी ने सूदखोर सुधीर कुमार उर्फ चूचू को पिता की मौत का जिम्मेदार बताते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे जिला अस्पताल परिसर में प्रदीप कुमार पाठक का शव फंदे से लटका मिला था। करगैना निवासी उनकी बेटी मानसी शर्मा ने कोतवाल धनंजय पांडेय को बताया कि उनके पिता ने सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें बानखाना निवासी सुधीर कुमार उर्फ चूचू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुधीर कुमार ने दस साल पहले उनके पिता को 30 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद से उनके पिता हर महीने वेतन का बड़ा हिस्सा सुधीर को दे रहे थे। बैंक स्टेटमेंट में भी इसका रिकॉर्ड है। उन्हें लगता है कि उनके पिता ने न केवल पूरा कर्ज चुका दिया, बल्कि दो लाख रुपये अतिरिक्त दे दिए। बावजूद आरोपी सुधीर ने उनके पिता प्रदीप कुमार को धमकाना जारी रखा। इसी वजह से उनके पिता ने आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट में छलकी टीस
सुसाइड नोट में लिखा है कि पूरी रकम देने के बाद भी सुधीर उनका उत्पीड़न कर रहा था। उन्होंने पूरी बात पत्नी व बच्चों को नहीं बताई थी। जिस तरह वह हर महीने वेतन की बड़ी राशि सुधीर को देते थे, उनकी पत्नी को लगता था कि प्रदीप का किसी दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग है। उन्होंने लिखा है कि सुधीर जैसे लोगों की वजह से मेरे जैसे पचासों लोग आत्महत्या करते होंगे। मुझे आत्महत्या के अलावा कुछ और नहीं सूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें