फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों की सेहत सुधारेगा मोबाइल एप 

Thu, 20 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
mobile
विज्ञापन
रुहेलखंड क्षेत्र के किसानों को अपने खेत की बीमारियों का पता लगाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। वह अपने मोबाइल पर ही इसका पता लगा सकेगे। इतना ही नहीं उस बीमारी को कैसे खत्म कर सकते हैं इसकी भी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके लिए बरेली कॉलेज के जुलॉजी विभाग के प्रोफेसर रुहेलखंड रीजन की जमीन का सर्वे कर  एक मोबाइल एप डेवलप करने जा रहे हैं। इसके लिए उनको यूजीसी ने प्रोजेक्ट मिल गया है। इसका बजट भी 2.85 लाख रुपये जारी हो गया है। सर्वे का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. राजेन्द्र सिंह के अनुसार किसान भी डिजिटल दुनिया से जुड़ रहे हैं। किसानों के हाथों में भी स्मार्टफोन आ चुके हैं। अब जरूरत है उस सुविधा का सही इस्तेमाल करने का। किसानों को मोबाइल एप से ही खेतों में लगने वाली बीमारी और उसके समाधान बताने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया है। यूजीसी ने इसके लिए बजट भी जारी कर दिया है। जियो स्पेशियल मॉडलिंग ऑफ प्लांट निमेटोड ऑफ वेस्टर्न उत्तर प्रदेश के तहत रुहेलखंड क्षेत्र की जमीन का सर्वे करेंगे। फसलों में कौन-कौन सी बीमारी हमारे क्षेत्र में हैं और उसका जैविक तकनीक से कैसे समाधान कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी मोबाइल एप में अपलोड करेंगे। किसान अपने मोबाइल में यह एप अपलोड करके इसका फायदा ले सकेगा। बता दें कि डॉ. राजेंद्र सिंह पादप कृमियों को जैविक तरीके से खत्म करने के लिए कारगर बॉयोपेस्टीसाइड खोज चुके हैं। बाजार में मौजूद   बॉयोपेस्टीसाइड की तुलना में बसाका से बने पेस्टीसाइड से पादप कृमियों को 30-40 प्रतिशत तेजी से खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें