फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखों में मिर्च झोंककर बदमाशों ने नवविवाहिता के जेवर लूटे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बार बार बयान बदलने पर पुलिस ने विवाहिता के जीजा को हिरासत में लिया

बहेड़ी। शादी के सात दिन बाद पति के साथ बाइक से मायके जा रही नवविवाहिता को कुईयाखेडा के जंगल में बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। पहले आंखों में मिर्च झोंकी, फिर तमंचे की नोक पर करीब चार तोले सोने के आभूषण लूट लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दंपती के पीछे बाइक से आ रहे विवाहिता के जीजा के बार बार बयान बदलने पर पुलिस ने शक होने पर उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मगरीनवादा देवरनियां के मोहम्मद अहमद की शादी त्रिकुनियां की सितारा बी के साथ सात दिन पहले हुई थी। सितरा बी अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर मायके लिए लिए शाम पांच बजे चली। उनके पीछे दूसरी बाइक से उसका जीजा वसीम चल रहा था। कुईयाखेड़ा के भट्ठे के पास जंगल में शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका और दंपती की आंखों में मिर्च झोंक दी। उसके बाद तमंचे की नोक पर नवविवाहिता के जेवर उतरवा लिए। उसके बैग में रखे जेठानी के जेवर भी बदमाशों ने छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने यूपी 112 पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज पंत मौके पर पहुंचे। पूछताछ में वसीम ने बार बार बयान बदले तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। नवविवाहिता ने बताया कि उसका चार तोले के सोने के जेवरात लूटे गए हैं। उधर एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने भी सीओ से घटना की जानकारी ली। सीओ रामानंद राय ने बताया कि वारदात का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें