फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 42 डिग्री के पास पहुंचा पारा, तपिश से लोग बेहाल

Sun, 26 May 2024 04:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हवा की दिशा बदलने से अब नौतपा तपने लगा है। पहले ही दिन लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। एक डिग्री बढ़त के बाद अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार की रात बेहद गर्म होगी।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शुक्रवार से ही पुरवा हवा थम गई थी। गर्म पछुआ हवा का प्रवेश होने से नमी कम होने लगी थी। रात में पारा 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को तेज धूप रही। दोपहर तीन बजे नौतपा प्रभावी हुआ। हवा शांत होने से निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना। उच्च वायुदाब क्षेत्र यानी पहाड़ों से बादल मैदानी इलाकों में प्रवेश करने लगे।
कुछ देर बादल मंडराए पर बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बना। कहा कि नौतपा में खगोलीय घटना से बारिश हुई तो आगे सामान्य से कम बारिश होने की संभावना रहती है। हालांकि, अभी बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। आने वाले दिनों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें