फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पारा तीन डिग्री लुढ़का, रात में ठंड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड भी दस्तक देने लगी है। शुक्रवार को न्यूनतम पारा में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज होने से रात में हवा ठंड का अहसास कराती रही। मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवा के चलते शनिवार से हल्के बादल मंडराने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से शहर पर धुंध मंडराती रही। दोपहर में तेज हवा चलने से बादल छंटे तब सूर्यदेव के दर्शन हुए। कुछ ही देर बाद हवा की गति थमने पर धुंध फिर हावी हो गई। हवा में हल्की ठंड का अहसास लोगाें ने किया। अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 29.7 डिग्री दर्ज हुआ।
वहीं, रात का पारा सामान्य से दो डिग्री कम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को यह 20.0 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक फिलहाल कुछ दिन तक पारा स्थिर रहेगा। पहाड़ों की हवा का प्रवेश जारी रहने से रात में ठंड बढ़ने की संभावना है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम इनपुट
29.7
16.8
धूप निकलेगी। हल्के बादल मंडराने के आसार हैं।
सूर्योदय 6:25
सूर्यास्त 5:26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें