फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा, उमस से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीते दिनों बारिश के बाद 32 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का अधिकतम पारा फिर 36 डिग्री के पार जा पहुंचा है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में तपिश और उमस से लोग बेहाल हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले चार दिन हल्के बादल मंडराने और रिमझिम के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हल्के बादल और धूप के बीच लुकाछिपी जारी रही। दोपहर में तेज धूप ने लोगों को पसीने से तरबतर किया। अधिकतम पारा सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शाम को आसमान साफ रहा पर उमस भी बरकरार रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नमी का स्तर 65 फीसदी दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ थम चुका है। पर दक्षिण पूर्व-दक्षिण दिशा से चल रही हवा से नमी का स्तर घटा है। लिहाजा, तपिश के साथ ही उमस से लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने आगामी चार दिन में अनुकूल माहौल बनने पर रिमझिम के आसार जताए हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम इनपुट
36.2
26.1
धूप निकलेगी। हल्के बादल मंडराने के आसार हैं।
सूर्योदय 6:02
सूर्यास्त 6:05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें