व्यापारी सेवा संघ की बैठक में 15 दिन में हल निकलने की जताई उम्मीद
बरेली। व्यापारी सेवा संघ ने सोमवार को बैठक की। इसमें व्यापारियों ने कहा कि उन्हें जनप्रतिनिधियों पर पूरा भरोसा है कि वे व्यापारियों के हित को ध्यान में रखकर ही निर्णय लेंगे। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और मेयर उमेश गौतम की ओर से दिए गए 15 दिन में ही कोई न कोई हल जरूर निकलेगा। यहां अंडरपास ही बनेगा।
जिला अस्पताल रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए गुरचरण सिंह ने कहा कि हम यह नहीं कह रहे हैं कि यातायात व्यवस्था को लेकर सहूलियत न दी जाए, लेकिन व्यापारियों का भी ख्याल रखा जाए। जनप्रतिनिधि अंडरपास पर व्यापारियों की बात सुनने को तैयार हैं, लेकिन प्रशासन जबरन फ्लाईओवर बनाने की बात कर रहा है। व्यापारियों को पंद्रह दिन का समय दिया गया है। हमें भरोसा है कि इस अवधि में जरूर कोई न कोई हल निकलेगा और यहां अंडरपास ही बनेगा। इस मौके पर मनजीत, सुमित शुक्ला, सोनू दिवाकर, राकेश जौहरी, पप्पू आदि मौजूद रहे।