फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैठक में उठा नोटिस का मामला, जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला व्यापार बंधु की बैठक में कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक के दुकानदारों को नोटिस जारी होने का मामला उठा। एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने मामले की गहन जांच कर उचित समाधान निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग की ओर से कई स्थानों पर साइनेज बोर्ड नहीं लगाने से हो रही दुर्घटनाओं का मामला उठाया। इस पर एक्सईएन को साइनेज बोर्ड लगाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। नगर निगम की ओर से कुछ दुकानों पर चस्पा किए गए नोटिसों में स्पष्टता की कमी का मुद्दा भी उठा। व्यापारियों का कहना था कि दुकान का कितना हिस्सा अतिक्रमण की जद में है, ये नहीं लिखा है।
सीएम ग्रिड योजना में कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक सड़क चौड़ीकरण का मुद्दा भी उठा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने 1920 के नक्शे के तहत 27 मीटर चौड़ाई मानकर नियम विरुद्ध नोटिस जारी किए हैं। व्यापारियों के साथ मिलकर समाधान निकालने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें