फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धनतेरस पर गुलजार हुआ बाजार, जेवर के साथ गाड़ियों की हुई बिक्री

विज्ञापन
धनतेरस के पर्व पर बर्तनों की दुकानों पर हुई जमकर खरीदारी।
विज्ञापन
नवाबगंज/बिशारतगंज। धनतेरस का पर्व कस्बों और देहात क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को बाजारों में भीड़ उमड़ी। लोगों ने जेवरों, बर्तनों के साथ गाड़ियों की खरीदारी की। इसके बाद लोगों ने घरों में विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। अच्छे व्यापार से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही बाजारों में चहल पहल देखी गई। व्यापारियों ने अपनी दुकान और उनके आगे फड़ पर बर्तन व विद्युत झालरों से अच्छी तरह से सजाया। धनतेरस के पर्व पर लोगों ने जेवर, बर्तन, बाइक, ट्रैक्टर, रूटावेटर, फ्रिज, टीबी, वाशिंग मशीन, मोबाइल की खरीदारी की।
चायनीज झालरों की भरमार
बाजार में विद्युत झालरों की भरमार रही। विद्युत की दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिली। बाजार में चाइनीज झालर, रंग-बिरंगे बल्ब आदि की बिक्री हुई। कस्बे के राधा-कृष्ण मंदिर,श्री मनोकामनापूर्ण बाला जी मंदिर आदि को सजाया गया।
विज्ञापन




गृहस्थी के सामान की अधिक बिक्रीसेंथल/भंडसर। कस्बे में धनतेरस के अवसर पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। खरीदारों ने विशेष रूप से पूजन के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदीं। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर बिजली के उपकरण और बर्तनों की दुकानों पर गृहस्थी का सामान खूब बिका। हालांकि सराफ बाजार सोने की बढ़ती कीमतों के चलते इस बार सूना रहा। भंडसर में बर्तन की दुकानों पर ज्यादा भीड़ देखी गई। संवाद


पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की
फतेहगंज पूर्वी। धनतेरस के पर्व पर लोगों ने खरीदारी के बाद भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की। पं. उमेश चंद्र शास्त्री ने बताया कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। संवाद

बाजारों में उमडी ग्राहकों की भीड़
आंवला। शनिवार को धनतेरस के अवसर पर कस्बे के मेन मुख्य बाजार, पक्का कटरा, गंज त्रिपोलिया में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। बर्तन, झाड़ू, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। सबसे अधिक भीड़ सजावट के सामान, बर्तनों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर देखी गई। रविवार को हनुमान जयंती होने पर लोगों ने घरों की छत पर लगाने के लिए बजरंग वली के झंडे भी खरीदे। संवाद

धनतेरस के पर्व पर बर्तनों की दुकानों पर हुई जमकर खरीदारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें