फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस प्रेमी की खातिर बदला धर्म, उसने छोटे भाई और पिता से कराया दुष्कर्म

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo photo
विज्ञापन

शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची धर्म बदलकर प्रेम विवाह करने वाली युवती
विज्ञापन

कहा, पति की रजामंदी से देवर और ससुर करते हैं दुष्कर्म, विरोध पर पति ने की मारने की कोशिश

बरेली। जिस प्रेमी की खातिर युवती ने एक साल पहले घर वालों से नाता तोड़ लिया। अपना धर्म तक बदल डाला। उसी ने शादी के बाद उसे अपने छोटे भाई और पिता के हवाले कर दिया। युवती का आरोप है कि शादी के बाद प्रेमी का असली चेहरा उसके सामने आया। शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची युवती ने आरोप लगाया है कि उसके देवर और ससुर लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण करते चले आ रहे हैं। पति की इसमें रजामंदी है। जब युवती ने विरोध किया तो उसे गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। उससे रुपयों की डिमांड भी हुई। किसी तरह बचकर भागी युवती ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
युवती बहेड़ी की रहने वाली है। करीब एक साल पहले वह अपने दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। इसके बाद प्रेमी ने उसका धर्म बदलवाकर उससे निकाह कर लिया था। युवती के परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन तब युवती ने कोर्ट में अपने प्रेमी के पक्ष में बयान दिए थे। जिसकी वजह से पुलिस ने केस में एफआर लगा दी थी। सोमवार को शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची युवती ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है कि उस समय प्रेमी ने उसे धमकाकर अपने पक्ष में बयान करा लिए थे। उसकी मर्जी के खिलाफ उसका धर्म भी बदलवा दिया था। एसएसपी की गैर मौजूदगी में सीओ यातायात उम्रदराज खां को युवती और उसके पिता ने पूरी घटना बताई। युवती के पिता ने कहा कि शनिवार रात एक साल बाद अचानक उनकी बेटी घर पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस में की गई शिकायत में युवती का आरोप है कि उसे बंधक बनाकर ससुराल में मारपीट की जाती थी। पति की शह पर देवर और ससुर भी उसका शारीरिक शोषण करते थे। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा जाता था। युवती का आरोप है कि उससे लगातार रुपयों की डिमांड भी की जाती थी। आरोप यह भी है कि आठ अगस्त की रात को पति ने गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। लेकिन किसी तरह मौका पाकर वह घर से भाग निकली और अपने पिता के घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने जो आरोप लगाए हैं उनकी सत्यता की जांच कराई जा रही है। इंस्पेक्टर बहेड़ी से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी गई है। यदि आरोपों में सत्यता मिलती है मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - उम्रदराज खां, सीओ यातायात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें