फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकरने की सजा: प्रेमी ने कुबूल नहीं किया निकाह, युवती ने किया ऐसा काम, सब हो गए हैरान

Tue, 09 May 2023 09:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में प्रेमी ने निकाह कुबूल नहीं किया तो युवती ने उसके मां-बाप पर भी रिपोर्ट दर्ज करा दी। लड़के पर दुष्कर्म और उसके मां-बाप पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना इलाके की युवती अपने निकाह का रिश्ता लेकर प्रेमी के घर पहुंची थी। निकाह कुबूल करने से प्रेमी मुकर गया तो युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। ठीक होने के बाद युवती कोतवाली में पहुंची और लड़के व उसके मां-बाप पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सोमवार को दर्ज कराई गई एफआईआर में युवती ने बताया कि चिड़ियादाह का रहने वाला अजीज का उसके घर आना- जाना था। एक दिन वह घर में अकेली थी इसका फायदा उठाकर अजीज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

युवती ने यह भी बताया जब वह पूर्व मं एफआईआर दर्ज कराने जा रही थी तो अजीज ने यह कहकर रोक लिया कि निकाह कर लेगा। युवती ने बताया जब वह दिल्ली में थी तो रुपये कमाकर उसने अजीज को भेजे थे। अभी 24 अप्रैल को वह रिश्ता लेकर अजीज के घर गई तो उसने निकाह करना कुबूल नहीं किया। 
विज्ञापन


अजीज की मां कुरैशा और पिता रफीक ने भी उसे भला-बुरा कहकर भगा दिया। इसपर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने युवती से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज करते हुये जांच शुरु की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें