छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
बरेेली। बीपीएड परीक्षा परिणाम घोषित न हो पाने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। बुधवार को तमाम अभ्यर्थियों ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचकर परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह को अपनी दिक्कत बताई और समाधान की मांग की।
सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहित भारद्वाज के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक से मिले अभ्यर्थियों का कहना था कि सरकार ने शिक्षक भर्ती के लिए टीजीटी और पीजीटी की सूचना जारी की है। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर निर्धारित की गई है मगर बीपीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा परिणाम न घोषित होने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने से वंचित है। परीक्षा नियंत्रक से अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बीपीएड का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित कराने की मांग की है। परीक्षा नियंत्रक ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन अभ्यर्थियों को दिया है। ब्यूरो