बरेली। अब उपकेंद्रों पर अधिक भार वाले फीडरों का लोड कम होगा। बिजली निगम के अधिकारियों ने उपकेंद्रों, फीडरों और ट्रांसफार्मर के लोड को डायवर्ट करने का फैसला लिया है। इसमें सीबीगंज, लोहिया विहार, सिविल लाइंस, हरूनगला, शाहदाना, डेलापीर, इज्जतनगर, जगतपुर के उपकेंद्र शामिल हैं। इन उपकेंद्रों के ऐसे ट्रांसफार्मर या फीडरों को देखा जाएगा, जहां क्षमता से अधिक लोड हो। उस लोड को उन ट्रांसफार्मर और लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जहां तो लोड या फिर लाइन लॉस सबसे कम है। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश के मुताबिक लोहिया विहार और सीबीगंज के बरेली वन और टू फीडर पर भी कर्मचारी लोड को डायवर्ट करने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा भी जहां भी ये समस्याएं आ रही हैं, उन इलाकों को चिह्नित कर बिजली निगम लोड डायवर्ट करने का काम करेगा।
- सिविल लाइंस के उपकेंद्रों के लिए भी परेशानी
इन दिनों सिविल लाइंस के उपकेंद्रों पर बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और फेस न आने की परेशानी सबसे अधिक है। यह परेशानी सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय और तृतीय तीनों उपकेंद्रों पर बनी हुई है। अब सिविल लाइंस द्वितीय कमल टॉकिज और सिटी स्टेशन फीडर के लोड को डायवर्ट करने पर काम किया जाएगा। संवाद