फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अति संवेदनशील गांवों की सूची आलाधिकारियों को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। पुलिस ने आगामी होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस ने क्षेत्र में अति संवेदनशील गांवों की सूची बनाकर आलाधिकारियों को भेजी है, जिन्होंने उन गांवों में जाकर लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में होली के पर्व को लेकर किसी गांव में कोई विवाद नहीं है, फिर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उनके थाना क्षेत्र में रसूलपुर, ठिरिया वृहम्नान, तिलमास व हल्दी खुर्द गांव अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। इन गांवों में मिश्रित आबादी होने के कारण ऐसा किया गया है।

थाना अध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में कस्बा शाही, दुनका, गौसगंज व हल्दीकला को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। सीओ और उपजिलाधिकारी मीरगंज के साथ सभी गांवों की बैठकें कर लोगों को आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए कहा गया है। इसके बावजूद इन सभी गांवों पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए हैं। खुराफाती लोगों को मुचलका पाबंद भी किया गया है। त्योहार के दिन गांवों में पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें