फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध मजार का चौथे दिन लिंटर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर में बिना अनुमति बनाई गई मजार का मंगलवार व चौथे दिन डाले गए लिंटर को ग्रामीणों ने तोड़ दिया। बुधवार को पूरी सरिया हटाने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन

23 जनवरी को बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से किसी ग्रामीण ने शिकायत कर बताया कि गनेशपुर के कब्रिस्तान में 20 फुट ऊंचाई की मजार का निर्माण दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा कराया गया है। 22 जनवरी को उस पर लेंटर भी डाल दिया गया। इस मामले को सांसद ने गंभीरता से लेकर एसडीएम एवं डीएम को फोन से बताया।
तभी पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। गांव पहुंचकर 100 लोगों को मुचलका पाबंद करते हुए ग्रामीणों से उस निर्माण कार्य को गिराने के निर्देश दिए थे। प्रधान पति मोहम्मद हनीफ ने बताया कि सभी ग्रामीणों ने प्रशासन के आदेश पर स्वयं मजार पर डाला गया लिंटर तोड़ दिया। अब बुधवार को सरिया हटाकर सभी नया निर्माण हटा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें