बरेली। रेलवे यार्ड में त्रिवेणी एक्सप्रेस के डिरेलमेंट के चलते लखनऊ से चलकर काठगोदाम जाने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस रामपुर की तरफ जाने वाली लाइन पर दौड़ा दी गई। एक किलोमीटर दूर चले जाने पर लोको पायलट ने गाड़ी रोकी और फिर वापस लाकर लालकुआं लाइन पर भेजा गया।
स्थानीय रेलवे जंक्शन के यार्ड में लाइन चेंज करने में हुई गड़बड़ी के कारण शंटिंग के दौरान दोपहर के समय त्रिवेणी एक्सप्रेस का एक कोच पटरी से उतर गया था। सारे अधिकारी कर्मचारी इसी में फंसे हुए थे। इसी दौरान लखनऊ की तरफ से लालकुआं जाने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस आ गई। यह ट्रेन जंक्शन से सिटी होते हुए लालकुआं की तरफ जाने वाली लाइन की बजाए रामपुर की तरफ जाने वाली लाइन पर दौड़ा दी गई। करीब एक किलोमीटर दूर जाने के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और फिर उसे वापस लाकर लालकुआं की तरफ रवाना किया गया। इससे यात्री खासे परेशान रहे।
जाट आंदोलन के चलते गुवाहाटी रद्द
हरियाणा के जाट आंदोलन के चलते गुवाहाटी एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस रद्द हो गई। यह ट्रेनें न आने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।