फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांत रहा आखिरी चरण, 61.5 फीसदी मतदान

Fri, 30 Oct 2015 02:04 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण में 15 जिला पंचायत सदस्य और  376 बीडीसी के लिए 61.5 फीसद मतदान हुआ।  2010 की तुलना में इस बार  19.5 फीसदी वोट कम पड़े है। तब 81 फीसद वोटिंग हुई थी। मतदान के दौरान छिटपुट घटनाएं, फर्जी वोट डालने और बूथ कैप्चरिंग की शिकायतें की गईं। इनमें अधिकांश को अधिकारियों ने जांच में सिरे से खारिज कर दिया।  इस चुनाव में जिला पंचायत के 203 और बीडीसी के लिए 1784 प्रत्याशियों के लिए वोट डाले गए।  
मतदान के लिए सुबह से ही मझगवां, आलमपुर जाफराबाद, रामनगर और क्यारा ब्लाकों के गांवों में लंबी लाइन लगी हुई थी। महिलाओं और नए वोटरों में मतदान के लिए क्रेज रहा लेकिन मौसम खराब होने के कारण दोपहर के बाद मतदान कम हो गया। सर्वाधिक वोट आलमपुर जाफराबाद  के गांवों में मतदाताओं ने डाले। यहां के 64.5 फीसद लोगों ने वोट डाले, जबकि सबसे कम उत्साह रामनगर के मतदाताओं में था।
विज्ञापन

इस बार सर्वाधिक 64.5 फ ीसदी मतदान आलमपुर जाफराबाद ब्लाक के गांवों में हुआ है। पांच साल पहले 82 फीसदी  मतदान हुआ था। दूसरे नंबर पर क्यारा और रामनगर दोनों ब्लाकों केगांवों में  81-81 फीसद  वोट पड़े। चौथे  स्थान पर मझगवां में  79 फीसद मतदान हुआ था। अधिकारियों का कहना था कि प्रधानी के चुनाव नहीं हो रहे हैं इसलिए मतदान का प्रतिशत गिरा है।
आंवला तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लाकों और आंशिक रूप से बिथरी क्षेत्र के बूथों पर मतदाताओ ने 60 प्रतिशत मतों का प्रयोग किया। एडीएम एफ आर, एसडीएम नबावगंज रजनीश राय और सीओ अति संवेदनशील केंद्रों पर निगाहें जमाए रहे। सुबह सात बजे धीमी गति से शुरू हुआ मतदान ने दोपहर बाद से तेजी पकड़ना शुरू किया। दोपहर एक बजे तक ब्लाक आलमपुर जाफराबाद में 41, मझगंवा में 35, रामनगर में 38 और क्यारा मे ं40 प्रतिशत मतदान हुआ था जो शाम पांच बजे तक क्रमश: 58, 62 और 64 प्रतिशत तक पहुंचा।   
विज्ञापन

 भाजपा विधायक धर्मपल सिंह का आरोप है कि सपा जिला अध्यक्ष के दामाद डॉ. जीराज यादव को जिताने के लिए अलीगंज, भूडा, लुखाडा, शिवनगर, रहगांव में कर्मचारियो की साठ गांठ से डाले गए।

इस बार ऐसे हुआ मतदान
ब्लाक                नौ बजे,  11 बजे,  एक बजे, तीन बजे, पांच बजे
मझगवां                 10    18         33.5    47.5        58
आलमपुर जाफराबाद    12    27        41.75    53.5       64.5
रामनगर                  10.5  23.5     38.5     50         62.5
क्यारा                     08.5 20.75    40       47.5       61.25           
------------------------------------------------------

पांच साल पहले 2010 और इस बार हुआ मतदान
ब्लाक                   2010              2015
आलमपुर जाफराबाद      82                64.5
क्यारा                     81                61.25
रामनगर                   81                62.5
मझगवां                   79                58
कुल                       81               61.5
---------------------------------------------


कोट
जिले में शांतिपूर्ण मतदान रहा है। अब तक चार चरणों में किसी भी स्थान पर पुन: मतदान की कोई आवश्यकता नहीं रही है।
अरुण कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें