फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुंबई में होगा मां-बेटी का अंतिम संस्कार, परिजन देहरादून रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तराखंड के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास हेलिकॉप्टर क्रैश में बरेली निवासी राधा अग्रवाल (79) और उनकी बेटी रुचि अग्रवाल (56) की मौत के बाद परिजन गमगीन हैं। जानकारी मिलने के बाद उनका परिवार देहरादून के जॉलीग्रांट के लिए रवाना हो गया है। परिवार के लोगों ने बताया कि मां-बेटी का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा।
विज्ञापन

राधा के भतीजे उमंग अग्रवाल ने बताया कि उनकी बात रुचि के पति राकेश से मोबाइल फोन पर हुई है। वह अपने दोस्त श्रीनाथ श्रीनिवासन व अन्य के साथ फ्लाइट से दिल्ली और दिल्ली से कार के जरिये देहरादून पहुंच रहे हैं। उनका परिवार भी देहरादून के लिए रवाना हो रहा है। राकेश ने फोन पर बताया कि राधा और रुचि दोनों के ही शवों को वह मुंबई लेकर जाएंगे।
मूल रूप से आलमगिरीगंज के पटवारी मंदिर के पास रहने वाली राधा अग्रवाल के देवर अवतार अग्रवाल ने बताया कि उनके भाई रामचंद्र अग्रवाल का निधन 25 जनवरी 2022 को हुआ था। उनकी तीन बेटियां रितु अग्रवाल, रुचि अग्रवाल और सुशी अग्रवाल हैं। रामचंद्र अग्रवाल के निधन के बाद से ही भाभी राधा अग्रवाल बेटी रुचि के पास रहने चली गईं।
विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले भी वह बरेली आईं थीं। बीते दिनों वह बेटी रुचि के साथ चारधाम की यात्रा पर गई थीं। बृहस्पतिवार को स्थानीय पार्षद मुकेश सिंघल और पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि उत्तराखंड में हुए हादसे में राधा अग्रवाल और रुचि की जान चली गई। रुचि के पति राकेश मुंबई से देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। बरेली से भी परिवार के सदस्य देहरादून गए हैं। उत्तराखंड के अधिकारी और बरेली पुलिस लगातार परिवार से संपर्क बनाए हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें