फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता लक्ष्य घर पहुंचा

Wed, 09 Dec 2015 01:37 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर क्षेत्र से लापता कक्षा नौ का छात्र मंगलवार को खुद घर पहुंच गया। छात्र ने बताया कि शाहजहांपुर रोडवेज बस स्टैंड पर किसी ने बस में बैठाकर उसे रवाना कर दिया। छात्र के सकुशल मिल जाने से परिवार वाले खुश हैं।
विज्ञापन

फरीदपुर के गांव जमुनिया निवासी सतीश मिश्रा का पुत्र लक्ष्य शनिवार को गांव से कोचिंग आते समय लापता हो गया था। अगले दिन उसकी साइकिल गांव के ही पास लावारिस पड़ी मिली थी। छात्र ने पिता को फोन कर कहा था कि किसी ने उसे कमरे में कैद कर लिया है। पुलिस ने छात्र का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन लखनऊ के बाद मथुरा में मिली थी। मंगलवार शाम चार बजे लक्ष्य खुद ही घर लौट आया। उसे सही सलामत देख परिवारवालों ने राहत की सांस ली। पिता ने बताया कि लक्ष्य काफी घबराया हुआ है और ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहा है। उसने सिर्फ इतना बताया कि कोई उसे शाहजहांपुर रोडवेज बस स्टैंड पर बस में बैठा गया था। इंस्पेक्टर फरीदपुर देवेंद्र सिंह का कहना है कि छात्र लापता होने के बाद से अपने ही फोन से पिता से बात कर रहा था, इसलिए अपहरण की कहानी मनगढ़ंत लग रही है। छात्र के लापता होने के पीछे कहानी क्या है, इसका पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें