फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल -अखिलेश का संयुक्त सभा चाहती है कांग्रेस

Sun, 12 Feb 2017 01:02 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
यूपी, चुनाव, अखिलेश यादव, राहुल गांधी - फोटो : ani
विज्ञापन
 गठबंधन के सितारे राहुल गांधी और अखिलेश की संयुक्त सभा बरेली में भी चाहती है कांग्रेस। राहुल की सभा तो 13 को बिशप मंडल इंटर कालेज में तय हो गई है लेकिन अखिलेश को उस दिन यहां लाने के लिए देर रात तक कसरत चलती रही। कांग्रेसी मुतमईन भी हैं कि अखिलेश आएंगे लेकिन सपा खेमे से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। संयुक्त सभा के पीछे सपा के वोटों को अपने हक में पक्का कर ले जाना मकसद है।  
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शाम को तीन बजे के बाद राहुल की सभा का कार्यक्रम बिशप मंडल इंटर कालेज में तय किया गया है।  इससे पहले भी संयुक्त रोड शो का कार्यक्रम बनाने की कोशिश की गई लेकिन तय नहीं हो सका। अब कांग्रेसी दिग्गजों ने हाई कमान तक बात पहुंचाई है कि सपा के वोट बैंक को अगर आखिरी बार अखिलेश संबोधित कर दें तो वोट पक्के हो जाएंगे। ऊपर से आश्वासन भी मिला है। अब तक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस प्रत्याशियों के हक में अलग से बरेली में जनसभा नहीं की है। अब सिटी और कैंट की दोनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी हैं इसलिए उनकी साथ में सभा कराने की तैयारी की है।

राहुल गांधी और अखिलेश की सभा 13 को होगी। हमें बताया गया है कि अखिलेश यादव भी इस दिन सभा में होंगे। प्रयास किए जा रहे हैं- रामदेव पांडेय, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के इस सभा में आने की कोई जानकारी नहीं मिली है। कांग्रेस अपनी तरफ से कोशिश कर रही होगी। संभव है कि वो 13 को आ जाएं
- शुभलेश यादव, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें