फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विधानसभा के शीत सत्र में गूंजेगा मौत के अधूरे पुल का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन लोगों की मौत की वजह बने रामगंगा नदी के अधूरे पुल का मसला विधानसभा तक पहुंच गया है। विधानसभा के 16 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में तारांकित प्रश्न में फरीदपुर में हुए हादसे का मुद्दा उठाते हुए पूछा गया है कि प्रदेश में कितने ऐसे पुल हैं, जिनके संपर्क मार्ग नहीं बने हैं?
विज्ञापन

यह सवाल आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक अखिलेश ने पूछा है। बता दें कि बदायूं जिले के दातागंज को बरेली के फरीदपुर से जोड़ने वाले रामगंगा नदी के अधूरे पुुल से कार गिरने से 24 नवंबर को तीन लोगों की मौत हो गई थी। अप्रोच रोड बह जाने की वजह से हादसा हुआ था। मामला पूरे प्रदेश में छाया रहा।
अब सरकार इसका जवाब देने की तैयारी कर रही है। सभी जिलों के अधिशासी अभियंताओं से ऐसे पुलों की सूचना मांगी गई है, जिनके लिए अप्रोच रोड नहीं है। यह भी पूछा गया है कि क्या ऐसे पुल चिह्नित किए गए, जिनका संपर्क मार्ग नहीं है? संपर्क मार्ग बनाने की क्या योजना है? इस सवाल को लेकर लोक निर्माण विभाग बदायूं के अधिशासी अभियंता ने रामगंगा नदी के अधूरे पुल के संपर्क मार्ग बह जाने का उल्लेख करते हुए मुख्यालय को जवाब भेजा है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता अजय कुमार पहले ही मुख्यालय को अवगत करा चुके हैं कि इस अधूरे पुल का निर्माण तभी पूरा किया जा सकेगा, जब नदी के बदलते बहाव का अध्ययन हो जाए। अध्ययन के आधार पर इस तरह संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाए जो नदी के बहाव में बदलाव होने पर भी अडिग रहे। इस स्टडी के लिए 29.50 लाख रुपये का खर्च प्रस्तावित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें