फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में अब भी बरेली से दिल्ली की सबसे ज्यादा बुकिंग

Tue, 30 Jun 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के कासगंज-बरेली-दिल्ली के बीच शिफ्ट होने के बावजूद अब भी इस गाड़ी में दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा टिकट बरेली जंक्शन से बुक हो रहे हैं। इसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि यह गाड़ी अब भी बरेली-दिल्ली के बीच यात्रा के लिए काफी मुफीद है। बरेली से तड़के 4:55 बजे चलने के बाद सुबह 10:20 बजे दिल्ली पहुंच जाती है और वापसी में दिल्ली से शाम 4:35 बजे चलकर रात 9:50 बजे बरेली पहुंचती है।
विज्ञापन

सोमवार को इस गाड़ी में कासगंज से दिल्ली के महज 53 और बदायूं से 50 टिकट बुक हुए। बरेली से दिल्ली के लिए 637 यात्रियों ने टिकट बुक कराए। रामपुर से 140 और मुरादाबाद से दिल्ली के बीच 149 यात्रियों ने यात्रा की। बरेली के ही भिटौरा स्टेशन से 33 और नगरिया सादात से भी दिल्ली के लिए 35 यात्रियों ने टिकट बुक कराया।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस की समय सारिणी दैनिक यात्रियों के अलावा नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए काफी मुफीद है। यही कारण है कि बरेली-दिल्ली के बीच अब भी सबसे ज्यादा लोग इंटरसिटी एक्सप्रेस पर ही भरोसा जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें