फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंत्री के परिवार से रिश्ते के बाद बदल गए थे दरोगा के हावभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की भतीजी से रिश्ता तय होने के बाद मेरठ में तैनात दरोगा छत्रपाल के हावभाव बदल गए थे। वह बेहिसाब वसूली करके अपनी आलीशान कोठी तैयार करवा रहा था। हालांकि, उसके रिश्वतखोरी में गिरफ्तार होने के बाद मंत्री के परिवार ने शादी से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

दरोगा छत्रपाल मूल रूप से बरेली के ही मीरगंज इलाके के गांव लभेड़ा दुर्गा प्रसाद का निवासी है। उसके पिता राजपाल के नाम सात बीघा जमीन है। ग्रामीणों ने बताया कि छत्रपाल दो भाइयों में छोटा है और तैयारी करके दरोगा बन गया था। संयोग की बात है कि वह उसी मेरठ जिले में तैनात है, जिसके प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह हैं। मंत्री के भाई ने अपनी बेटी के लिए छत्रपाल से रिश्ता तय किया था। आंवला के एक बरातघर में 19 फरवरी को सगाई कार्यक्रम हुआ था, जिसमें खुद धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे।
मंत्री परिवार के मुताबिक, पांच मई को आंवला के ही बिसौली रोड स्थित बरातघर में बरात आनी थी। इसके लिए दोनों परिवारों की तैयारी पूरी हो चुकी थी। सूत्र बताते हैं कि शादी से पहले छत्रपाल वसूली में लग गया था। उसका हावभाव बदल गया था और वह लोगों को परेशान करने लगा था। गांव में आने पर भी वह अकड़कर चलता था। इसी दौरान वह मेरठ में दस हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार हो गया है। बताते हैं कि उसकी जल्द रिहाई संभव नहीं है। इधर, मंत्री के परिवार का भी मूड बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें