इज्जतनगर का मामला, बोलने में अक्षम है बच्ची
चाइल्ड लाइन ने बच्ची को पिता के सुपुर्द किया
बरेली। भैया दूज करने गईं मां के पीछे निकली छह साल की प्रियंका रास्ता भटककर खो गई। चाइल्ड लाइन की टीम ने उसे परिजन को सौंप दिया है।
कैंट के गांव हिंडौलिया भोलापुर में रहने वाले सर्वेश इज्जतनगर के कर्मचारी नगर में किराये पर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। शनिवार को उनकी पत्नी ऊषा भैया दूज करने मायके गई थीं। उनकी छह वर्षीय बेटी प्रियंका भी अपनी मां के पीछे चली गई और रास्ता भटक गई। बोलने में अक्षम होने के चलते वह अपने बारे में किसी को बता भी नहीं पा रही थी। दोपहर बाद मिनी बाईपास पर एयरफोर्स के पास रहने वाली दीपा को मिल गई तो वह इज्जतनगर पुलिस और चाइल्डलाइन को सूचना देकर अपने घर ले गईं। रविवार को वह बच्ची को लेकर दोबारा कर्मचारीनगर चौकी पहुंचीं तो बच्ची के पिता सर्वेश उसे खोजते मिल गए। इसके बाद चाइल्डलाइन टीम के सौरभ भी वहां पहुंच गए और बच्ची को उसके पिता को सौंप दिया।