फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इमरजेंसी में रातभर तड़पता रहा घायल युवक डिप्टी सीएम की फटकार पर शुरू हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घायल युवक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रातभर तड़पता रहा। शुक्रवार दोपहर निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की नजर युवक पर पड़ी तो उन्होंने स्टाफ को फटकारा। बोले- अब तक खून साफ नहीं हुआ तो इलाज क्या हुआ होगा? ऐसे में संक्रमण फैल सकता है। तब जाकर उसका इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट समेत चिकित्सकों के अन्य रिक्त पदों पर भर्ती करने के निर्देश डीएम अविनाश सिंह और सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह को दिए।
आंवला निवासी सत्यपाल ने डिप्टी सीएम को बताया कि बृहस्पतिवार शाम बाइक से उसका एक्सीडेंट हुआ था। सिर, चेहरे, शरीर पर जख्म हो गए थे। देर रात सीएचसी से रेफर होकर जिला अस्पताल पहुंचा।
डॉक्टर ने इमरजेंसी में भर्ती तो कर लिया, पर इलाज शुरू नहीं हुआ। परिजन ने स्टाफ से बार-बार गुहार लगाई, पर उसे अनसुना कर दिया गया। दादी सोमवती ने बताया कि बच्चे के कपड़े तक नहीं बदले। न ही खून साफ किया। इस पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई। एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा को बुलाया और तत्काल इलाज शुरू कराने, जरूरी सामान दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों ने तकिया न मिलने की शिकायत की। इस पर डिप्टी सीएम ने मरीजों को तकिया देने, चादर नियमित बदलने, गर्मी से राहत के लिए कोल्ड रूम में व्यवस्था दुरुस्त रखने, बायो मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण, स्टाफ को मरीजों से बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें