मीरगंज। नेशनल हाईवे पर अनुविस डिग्री कॉलेज के पास बुधवार को एक घायल गोवंश घंटों तक तड़पता रहा। स्थानीय लोगों ने जैसे ही इसकी सूचना जिला पशु चिकित्सा अधिकारी को दी। उन्होंने टीम भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन शाम तक कोई भी पशु चिकित्सक नहीं पहुंचे। लोगों ने बताया कि अधिकारी कई घंटे तक उन्हें सिर्फ गुमराह करते रहे और बार-बार टीम भेजने की बात कहते रहे। अंत में थक-हार कर ग्रामीणों ने खुद ही घायल गोवंश के इलाज की कोशिश की। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पशु चिकित्सा विभाग की उदासीनता के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और घायल पशुओं के त्वरित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवाद