जलमग्न बरेली का सेटेलाइट बस स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सौ फीसदी दर्ज हुई नमी ने तपती गर्मी से दिलाई खासी राहत
बरेली। अरब सागर से उठे चक्रवात ताउते के असर से बुधवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार तक चलता रहा। पिछले 24 घंटे में करीब 50 एमएम की रिकॉर्ड बारिश से लोग तरबतर हुए। नमी का स्तर सौ फीसदी दर्ज होने से लोगों को तपती गर्मी से खासी राहत मिली है।
मंगलवार से शहर पर हावी ताउते चक्रवात का असर और शहर में बने निम्न वायुदाब की वजह से बुुधवार को पहाड़ों के बादलों ने शहर में प्रवेश किया। बादलों का जमावड़ा होने से बुधवार की शाम तक करीब पांच एमएम बारिश हुई। वहीं, देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार की शाम तक चलता रहा। जिसकी वजह से रिकॉर्ड 50 एमएम बारिश हुई। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को भी दिन भर हल्के घने बादल छाए रहेंगे और अनुकूल माहौल मिलने पर बारिश करेंगे। नमी का स्तर 95 से 100 फीसदी दर्ज होने की उम्मीद है। करीब हफ्ते भर तक हल्के बादल मंडराते रहने की उम्मीद जताई है। जिससे लोगों को धूप के बावजूद गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।