अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील
एसीएमओ एवं चिकित्सा प्रभारी ने शेरगढ़ कस्बे में चल रहे अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर रविवार को छापा मारा। इस दौरान एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। इस दौरान कई अवैध अस्पताल संचालक शटर गिराकर भाग खड़े हुए। एसीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से मिलकर ओम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा, जहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।
इसके बाद उन्होंने अल्ट्रासाउंड को सील करने की कार्रवाई की। इसके बाद टीम ने कुछ अस्पतालों में जांच की। कमी होने पर अस्पताल संचालकों को सुधार के लिए चेतावनी दी। हालांकि इस दौरान कस्बे अवैध अस्पताल संचालकों में अफरा-तफरी रही।