फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात भर नाचा दूल्हा, बरात जाने से पहले फंदे से लटककर दी जान

Sun, 26 Apr 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही (बरेली)। शादी के दिन शनिवार सुबह दूल्हे का शव साप्ताहिक बाजार में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। चूंकि रात दो बजे तक दूल्हे ने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस किया था, इसलिए परिवार इस घटना से अवाक रह गया और हत्या की आशंका जता दी। हालांकि पोस्टमार्टम में लटकने (हैंगिंग) से मौत की पुष्टि हुई है। आत्महत्या की वजह को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला सुभाषनगर निवासी 22 वर्षीय देवेंद्र मौर्य की शादी रिठौरा के उदरनपुर गांव में तय हुई थी। शनिवार को बरात जानी थी। शुक्रवार को लगुन कार्यक्रम धूमधाम से हुआ और डीजे बजाकर खुशियां मनाई गईं। डीजे की तेज आवाज पर पड़ोसियों ने आपत्ति जताई तो उसे घर के मुख्य दरवाजे के पास लगा दिया गया। रात दो बजे तक साथियों संग डांस करने के बाद देवेंद्र अपने बहनोई और अन्य रिश्तेदारों के साथ सोने चला गया।
शनिवार तड़के महिलाओं ने मंगलगान शुरू किया तभी पड़ोसियों ने सूचना दी कि देवेंद्र का शव साप्ताहिक बाजार में आम के पेड़ से लटका हुआ है। परिजनों ने पहुंचकर देखा तो देवेंद्र का शव छह फुट की ऊंचाई पर पतली रस्सी से आम की टहनी में बंधा था। उसके पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। लोग हैरान थे कि इतनी कम ऊंचाई से कोई आत्महत्या कैसे कर सकता है। पिता रामदास मौर्य ने कहा कि बेटे की किसी से रंजिश नहीं थी, लेकिन वह आत्महत्या भी नहीं कर सकता। उन्होंने बेटे की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की बात पता लगी है। विसरा भी सुरक्षित किया गया है। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है। मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, हालांकि परिवार उसकी वजह नहीं बता रहा है। देवेंद्र का मोबाइल फोन सील कर दिया है। उसकी जांच से कोई तथ्य सामने आया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें