फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फूफा के भड़काने पर दूल्हे ने किया हंगामा, वधू पक्ष ने बरातघर का गेट बंद कर बरातियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के एक बरातघर में पीलीभीत जिले से आई बरात में शनिवार रात खासा हंगामा हो गया। फूफा के भड़काने पर दूल्हे ने बरातियों को खराब खाना देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में दुल्हन पक्ष बिगड़ गया। बरातघर का गेट बंद करके बरातियों को पीटा गया। पुलिस दूल्हा समेत कुछ लोगों को थाने ले आई। वहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद शादी की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, देवरनिया थाना क्षेत्र के रिछा की युवती की शादी उसके पिता ने पीलीभीत के बिलसंडा निवासी युवक से तय की थी। होने वाला दूल्हा बहराइच जिले में सरकारी शिक्षक है। शनिवार रात दोनों का निकाह होना था। बरेली में पीलीभीत रोड के बरातघर में शादी का भव्य इंतजाम लड़की वालों ने किया था। बताते हैं कि रात में खाना खाने के दौरान दूल्हा बिगड़ गया। उसने घटिया खाना खिलवाने का शोर मचाया और कई बराती उसके साथ उठ गए। बरात वापस ले जाने की नौबत आ गई। तब दुल्हन पक्ष ने बरातघर का गेट बंद करा दिया। फिर हंगामा कर रहे लड़के वालों की पिटाई की गई।
बाद में 112 नंबर पर कॉल करके पीआरवी को बुला लिया। पुलिस दूल्हा, उसके खास परिजनों को थाने ले आई। रुहेलखंड चौकी प्रभारी नितिन राणा भी मौके पर पहुंच गए। लड़की पक्ष ने उन्हें तहरीर देकर वर पक्ष पर दहेज मांगने और गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। स्विफ्ट कार भी दी है, पर दूल्हा पक्ष स्काॅर्पियो गाड़ी मांग रहा है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद शादी की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें