फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी रिश्तेदारों को लेकर पहुंचा दूल्हा, पोल खुली तो बाइक छोड़कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। दो लोगों को फर्जी रिश्तेदार बनाकर बाइक से शादी समारोह में पहुंचे दूल्हे की हकीकत सामने आ गई तो वह वहां से भाग निकला। इस बीच शुक्रवार को शादी की तैयारी धरी रह गई। शादी समारोह में सन्नाटा पसर गया। इस बीच सूचना पर आई पुलिस आरोपी की बाइक को ले गई। दुल्हन की मां ने थाने पहुंचकर प्रेमी दूल्हे और दो साथियों पर धोखाधड़ी देकर निकाह करने की तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके यहां नवाबगंज का एक लड़के का आना-जाना था, जिसने उसकी पुत्री को प्रेमजाल में फांस लिया। उसकी लड़की से निकाह करने के लिए फोन पर फर्जी मां व बहन से बात कराकर निकाह की तारीख 24 अक्तूबर की रात की तय कर दी। उसने लड़के से कई बार कहा कि अपना घर दिखा दो, लेकिन वह टाल-मटोल कर देता। जब निकाह की तारीख तय हो गई तो लड़के से पूछा कि कितने लोग बरात में आएंगे तो उसने 50 लोग बताए। इस पर लड़की की मां ने शुक्रवार की रात लड़की का निकाह करने के लिए बरात आने के लिए 100 लोगों के खाने व आदि का इंतजाम कर दिया।
पीड़ित महिला का आरोप है कि काफी इंतजार के बाद प्रेमी लड़का दो लोगों के साथ बाइक से ही बरात में आ गया तो उन्होंने पूछा कि बाकी बरात व परिवार के लोग कहां हैं। इस बीच आरोपी टाल-मटोल करने लगा, लेकिन उसकी बातों को जब लोगों ने भापा और पूछताछ की तो वह वहां से अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर डायल 112 पुलिस उसकी बाइक को थाने पर ले आई। पीड़ित महिला ने धोखाधड़ी करके निकाह करने, सोने के टॉप्स ठगने समेत कई आरोप लगाकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर की जांच कराई जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें