फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुरक्षा घेरे में रहेंगी राज्यपाल, आते-जाते वक्त थमेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बरेली कार्यक्रम के दौरान विशेष सुरक्षा घेरे में रहेंगी। तीन सौ पुलिसकर्मियों समेत कई अधिकारी ड्यूटी में लगाए गए हैं। इनकी पुलिस लाइन में रविवार को ब्रीफिंग कर ड्यूटी बांटी गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक और एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने बताया कि दो एएसपी, सात सीओ समेत करीब तीन सौ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लगाया गया है। इन्हें एयरपोर्ट, रुहेलखंड विवि व रास्ते के प्वाइंट पर तैनाती दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के आने और जाने के वक्त उनका काफिला गुजरने के दौरान यातायात को कुछ देर के लिए रोका जाएगा। पीलीभीत बाइपास पर बाकी समय यातायात यथावत चलता रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें