फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं के लिए बरेली कॉलेज में 15 से होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होनी हैं। इसमें विश्वविद्यालय से जुड़े कई कॉलेजों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस क्रम में बरेली कॉलेज ने विभिन्न खेलों की टीमों के चयन के लिए ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी हैं।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के क्रीड़ा सचिव विवेक डागर ने बताया कि बिजनौर में 19 अक्तूबर को होने वाली महिला व पुरुष वर्ग की वेट लिफ्टिंग और पुरुषों की सौष्ठव प्रतियोगिता के लिए बरेली कॉलेज में 15 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे से ट्रायल होंगे।
इसी तरह मुरादाबाद में होने वाली महिला व पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए 15 अक्तूबर, संभल में होने वाली महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 19 अक्तूबर, अमरोहा में होने वाली पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 15 अक्तूबर को ट्रायल होंगे। वहीं, साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय बरेली में होने वाली महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए 16 अक्तूबर, शाहजहांपुर में होने वाली पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए 18 अक्तूबर और मुरादाबाद में होने वाली पुरुष व महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 22 अक्तूबर को बरेली कॉलेज में सुबह 10:30 बजे से ट्रायल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें