फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडल के चार डॉक्टरों पर लगे आरोपों पर शासन ने एडी हेल्थ से मांगी जांच आख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंडल के चार चिकित्सक समेत बहराइच के एक चिकित्सक पर लगे आरोपों पर शासन ने एडी हेल्थ से कार्रवाई की संस्तुति के साथ जांच आख्या मांगी है। एडी हेल्थ डॉ. साधना अग्रवाल के मुताबिक, पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कर जल्द रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शासन से जारी पत्र के अनुसार, सीएमओ बरेली के अधीन लेवल तीन के चिकित्सक डॉ. विनय कुमार पर अनुपस्थित रहने का आरोप है। इन्हें 28 सितंबर 2023 को आरोप पत्र जारी हुआ था। पीलीभीत सीएमओ के अधीन तैनात रहे डॉ. विकास कुमार सोनकर पर आदेशों का पालन न करने, बगैर अनुमति अनुपस्थित रहने का आरोप है। इनके अलावा डॉ. एमके गुप्ता पर कर्तव्यों में लापरवाही के आरोप पर वर्ष 2019 से जांच चल रही है। डॉ. ओम प्रकाश के खिलाफ भी अनुपस्थित होने पर आरोप पत्र जारी हुआ है।
बहराइच के महर्षि बालार्क चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ एहतेशाम अली के खिलाफ पदीय दायित्व और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, आदेश की अवहेलना, अभद्रता, सरकारी आवास पर प्राइवेट प्रैक्टिस का आरोप है। आरोपों की जांच जारी है। एडी हेल्थ भी जांच आख्या देंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें