फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हिंसा से निपटने में कश्मीर सरकार विफल

Wed, 13 Jul 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यविधानसभा की लेखा समिति में कश्मीर दौरे पर गए विधायक शहजिल इस्लाम ने कश्मीर घाटी में फैली हिंसा में पाकिस्तान का हाथ बताते हुए कहा कि वहां की महबूबा सरकार आतंकी हिंसा से निपटने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। केंद्र हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराए। राज्य विधानसभा की लेखा समिति के छह सदस्य चेयरमैन अजय कपूर के नेतृत्व में कश्मीर दौरे पर गए थे। सेना से मुठभेड़ में आतंकी बुरहानी वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में तेजी से फैली हिंसा में कश्मीर के होटल मुमताज ग्रांट में विधायक सियाराम सागर, शहजिल इस्लाम, राजेश यादव, राजनारायन भदौरिया, बाला प्रसाद अवस्थी को तीन दिन तक नजर बंद रहना पड़ा। विधायक शहजिल इस्लाम के मुताबिक मंगलवार अपराह्न एक बजे कड़ी सुरक्षा में सबको होटल से बाहर निकालकर प्लेन से दिल्ली लाया गया। इसके बाद ट्रेन से दिल्ली पहुंचे। सपा विधायक ने कहा कि कश्मीर में हिंसा तेजी से फैल रही है। आतंकी पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें