लोगो-- लक्ष्य 2016
बारहवीं के बाद छात्रों में कॅरिअर को लेकर काफी जिज्ञासाएं और शंकाएं होती हैं। सही मार्गदर्शन न मिले तो बच्चे भटक जाते हैं, इसलिए अभी से भविष्य के लिए योजना बनाएं और उसकी तैयारी में जुट जाएं। शनिवार को अमर उजाला ‘लक्ष्य 2016’ एजूकेशन फेयर में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार ने छात्राें का उत्साह बढ़ाया। उन्हाेंने कहा कि आज शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। यूपी के इंजीनियरिंग कालेजाें से तो अच्छे छात्र मिलने की जैसे आशा ही नहीं रहती है। इसलिए शैक्षणिक संस्थान भी क्वालिटी एजूकेशन पर ध्यान दें तो अच्छा होगा। छात्रों ने स्कॉलरशिप के लिए टेस्ट भी दिया। मेला रविवार को भी लगेगा। ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
सिविल लाइंस स्थित कृष्णा लॉन एलए में आयोजित ‘लक्ष्य 2016’ में छात्राें को कॅरिअर के लिए टिप्स दिए गए। कुछ ऐसे सफल लोगाें की कहानियां सुनाई गई जो जीवन में असफल हुए लेकिन बाद में सफल भी हुए। युवाआें में उत्साह की कोई कमी नहीं दिखी। सुबह नौ बजे से ही होटल में भीड़ जुटना शुरू हो गई। कई बच्चे बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर जिले से भी अपने अभिभावकों के साथ आए। जब तक बच्चों ने काउंसलर की मोटीवेशनल बातें सुनी तब तक माता पिता भी कॅरिअर को समझते रहे। सैकड़ों अभ्यर्थियाें के आने से स्कॉलरशिप की परीक्षा भी चार पालियाें में करानी पड़ी। अमर उजाला की ओर से 25- 25 हजार रुपये की स्कालरशिप उन अभ्यर्थियों को दी जाएगी जो सबसे अव्वल आएंगे। कार्यक्रम में संतोष गंगवार, ग्राफिक्स एरा यूनिवर्सिटी के अमर जौहरी, फ्यूचर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन मुकेश गुप्ता, सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अनुपम कपूर, गुलशन आनंद व अन्य शामिल रहे।
शैक्षणिक संस्थानाें ने दिये टिप्स, दिखाई राह
कार्यक्रम के दौरान दूसरे हॉल में शैक्षणिक संस्थानाें ने अपने स्टॉल लगाए। यहां इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मा, एमबीए, मीडिया व अन्य कई क्षेत्र से जुड़े सवालों के जवाब छात्रों से मिलते रहे। हर स्टॉल पर बैठे विशेषज्ञों ने करिअर से जुड़ी जानकारी दी। कई शिक्षण संस्थानाें ने सवालों के जवाब देने पर उपहार भी बांटे।
खींची सेल्फी पाया गिफ्ट
एजूकेशनल फेयर में पारले मेक्सिटॉस की सेल्फी प्रतियोगिता ने युवाआें का ध्यान आकर्षित किया। अलग-अलग अंदाज में फोटो खिंचाई गई। सबसे अच्छी सेल्फी पर पांच लोगाें को विजेता चुना गया। पारले के आलोक गुप्ता ने शाकिब बेग, भूमिका, आयशा मलिक, रुबी पटेल और सृष्टि अरोरा को सम्मानित किया।
- एजुकेशनल लकी ड्रा में राजेश और उत्कर्ष ने जीता मोबाइल
लकी ड्रॉ में कुछ सवाल पूछकर उसे एजूकेशनल लकी ड्रॉ बनाया गया। इसमें राजेश कुमार और उत्कर्ष ने सैमसंग डीयूओएस मोबाइल फोन जीता।
कार्यक्रम के प्रतिभागी
इंवर्टिस विश्वविद्यालय
फ्यूचर इंस्टीट्यूट
आरबीएमआई
श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट
ज्योति कालेज
एएनए कालेज
ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स
बैंक ऑफ बड़ौदा
पंजाब नेशनल बैंक
एक्सपर्ट के टिप्स
जिसमें मन हो वही स्ट्रीम चुने
अभिभावक छात्रों पर दबाव न बनाएं
आर्ट्स में भी काफी संभावनाएं हैं
असफल होने पर हार न मानें