फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करता रहा शोहदा

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

गर्भवती होने के बाद बंद किया संपर्क, परिवार ने भी छोड़ दिया साथ

बरेली। एक छात्रा ने युवक पर अश्लील वीडियो बनाने और फिर धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक किशोरी 11वीं की छात्रा है। एसएसपी से शिकायत में उसने बताया कि कुछ समय पहले उसके घर में चोरीछिपे घुसकर इलाके के ही जितेंद्र उर्फ जीतू ने अश्लील वीडियो बना लिया था। छात्रा के मुताबिक इसके बाद से जीतू ब्लैकमेल करने लगा और अक्सर स्कूल बंक कराकर एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। करीब दो महीने पहले वह उसे श्यामगंज पुल के पास स्थित एक होटल में भी ले गया था। विरोध करने पर वह वीडियो वायरल करने की भी धमकी देता था। कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर से संपर्क किया तो पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। जानकारी होने पर परिजनों ने भी साथ छोड़ दिया। जीतू से संपर्क करने पर वह उसका पिता और भाई उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। तभी से वह अपने एक रिश्तेदार के घर में रह रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें