फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बच्ची को बंधक बनाकर पिलाई शराब, की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। गली में खेल रही मासूम बच्ची को घर में बंधक बनाकर पड़ोसी ने शराब पिलाई और उसके साथ छेड़खानी की। आरोपी ने कई घंटे तक उसे अपने मकान के कमरे में बंद करके रखा। बच्ची के रोने की आवाज गली में जब सुनाई दी तो लोगों ने आरोपी से उसे छुड़वाया। पीड़ित परिवार में आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


फरीदपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली करीब आठ वर्ष की बच्ची गली में खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसे अपने घर ले गया। बच्ची को कमरे में बंद कर आरोपी नें उसने शराब पिलाई और उसके साथ छेड़खानी की। कई घंटे तक आरोपी उसे कमरे में बंधक बनाए रखा। बच्ची के रोने की आवाज लोगों ने सुनी तो उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब पीता है, वह पहले भी अपनी भाभी के साथ छेड़खानी कर चुका है। फरीदपुर इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें