भुता। थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरोला में शाम बजे बीए की छात्रा ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम अहिरोला निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी संगीता बीए में पढ़ती थी। सोमवार का उसने व्रत रखा था। वह कैलाश धाम मंदिर पर पूजा-अर्चना करने के बाद घर दोपहर तीन बजे आई थी। उस समय वह खेत पर गए थे। उसके कुछ देर बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। भतीजे प्रशांत की सूचना पर जब उसे नीचे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए।
मुन्नालाल की पत्नी की बीमारी के चलते लगभग 14 साल पहले ही मौत हो चुकी है। उस समय संगीता दो ढाई साल की ही थी। मृतका दो बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी। भाई बाहर काम करता है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। संगीता ही दादी के साथ घर का कामकाज करती थी। वृद्ध दादी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पिता मुन्नालाल कृषि कार्य करते हैं।
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद