पुष्प प्रदर्शनी में फूल निहारती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को भी अमर उजाला परिसर गुलों से गुलजार रहा। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। फूलों को देखने पहुंचे शहरवासियों ने परिजन के साथ सेल्फी ली।
पुष्प प्रदर्शनी देखते डीएम रविंद्र कुमार साथ में प्रो. आलोक खरे व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
निर्णायक मंडल में शामिल बरेली कॉलेज के बॉटनी विभाग के अध्यक्ष प्रो. आलोक खरे और एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग के प्रो. आलोक श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को पूरी बगिया घुमाई। एक-एक कर प्रदर्शनी में शामिल पुष्प और पौधों की विशेषताएं बताते रहे।
Flower Exhibition
- फोटो : अमर उजाला
35 वर्ष पुराना बोन्जाई, कैक्टस समेत सीजनल फ्लॉवर देख जिलाधिकारी ने आयोजन को सराहा। श्रम न्यायालय के पीठासीन अधिकारी एसपी शुक्ला, एडी हेल्थ डॉ. पुष्पा पंत भी प्रदर्शनी देखने पहुंचीं। सभी ने फूलों के साथ फोटो लेकर इन पलों को यादगार बनाया।
फूलों का फोटो खींचती युवती
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दोपहर तक शहर भर से प्रविष्टियों के आने का दौर जारी रहा। निर्णायक मंडल ने विभिन्न श्रेणी में पहुंची प्रविष्टियों को देखा और उन्हें उनकी गुणवत्ता समेत करीब दस बिंदुओं पर परखा। यह परीक्षण रविवार को भी जारी रहेगा। शाम चार बजे उत्कृष्ट प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
पुष्प प्रदर्शनी में आईजी डॉ. राकेश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आईजी कार्यालय से भी आई प्रविष्टि
आईजी कार्यालय से भी फूल और पौधों की प्रविष्टियां प्रदर्शनी में पहुंची हैं। शनिवार को आईजी डॉ. राकेश सिंह भी प्रदर्शनी को निहारने के लिए पहुंचे। उन्होंने कुछ खास किस्म के पौधों के बारे में पूछा और उन्हें भी आवास और कार्यालय परिसर में लगाने की बात कही।
फूलों को निहारतीं मासूम बच्चियां
- फोटो : अमर उजाला
विद्यार्थी, उद्यमी, बच्चे भी पहुंचे
पुष्प प्रदर्शनी में शनिवार को बरेली कॉलेज के छात्र-छात्राएं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी, एनएसएस के स्वयंसेवक व अन्य शहरवासी पहुंचे। आईआईए से उद्यमी सुरेश सुंदरानी, राजेश गुप्ता, बीएल एग्रो से एएन सिंह, रियल एस्टेट कारोबारी अंजुल मिश्रा, व्यापारी नरेंद्र गुप्ता, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी समेत अन्य लोग पहुंचे। किड्स जोन में बच्चों ने भी रेलगाड़ी और जंपिंग झूले का आनंद लिया।