नवाबगंज फोटो 4 बिहारपुर गांव में मचान पर बैठक कर रखवाली करते ग्रामीण
क्योलड़िया। क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को वन विभाग की टीम आठवें दिन भी नहीं पकड़ सकी।
बीते शुक्रवार को किसान अरविंद कुमार पर हमले के बाद से तेंदुआ कई गांवों में चहलकदमी कर रहा है, जिसे पकड़ने में वन विभाग की टीमें फेल साबित हो रहीं हैं। इस बीच तेंदुआ एक जंगली जानवर को भी मार चुका है। अंबरपुर राजू पंडित मनीष कुमार नरहरपुर गौरी खेड़ा के किसान कमलेश कुमार ने तेंदुआ देखने की बात कही है।
डडिया मिश्र के किसान जयपाल और निसार ने वन विभाग की टीम को बताया कि वह अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे, उनके ट्रैक्टर के सामने से तेंदुआ निकला। वह भयभीत होकर गांव वापस पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है शारदा नदी के किनारे झाड़ियों में तेंदुआ कहीं छुपा हुआ है, लेकिन वन विभाग अब तक नहीं पकड़ पाया है। बता दें कि वन विभाग की टीमें शारदा नदी के किनारे बिहारीपुर अब्दुल रहमान में वॉच टावर से निगरानी कर रहीं हैं। संवाद