फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोहरा छंटा तो पारा चढ़ा, 250 मीटर रही दृश्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पछुआ हवा के साथ शहर पर छा रहे घने कोहरे से शनिवार को हल्की राहत रही। शहर में दृश्यता 250 मीटर तक दर्ज की गई। हालांकि, शहर के बाहरी इलाकों में कोहरे से दृश्यता शून्य से 50 मीटर तक रही। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक जिले के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, शहर पर मंडरा रहे हल्के बादल और कोहरे से धुंध बन रही थी। इस वजह से दृश्यता भी कम हो गई थी। शनिवार सुबह तेज हवा चलने से बादल छंटे और चटक धूप निकली। इससे सुबह आठ बजे तक कोहरा साफ हो गया और धूप ने हल्की गर्मी का अहसास कराया। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़त के साथ सामान्य स्तर पर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
शाम चार बजे के बाद ढलते सूरज के साथ सर्द हवा सिहरन का अहसास कराने लगी। रात में शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा छाने लगा। न्यूनतम पारा सामान्य स्तर पर 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 98 फीसदी रहा। अतुल के मुताबिक, अगले चार दिन तक शहर में कहीं कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा होगा। लोगों को यात्रा के दौरान वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें